सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स ने रिलीज के पहले दिन खेली जबरदस्त पारी

Sachin__A_Billion_नई दिल्ली सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स ने रिलीज के पहले दिन जबरदस्त पारी खेली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बायोपिक ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ ने रिलीज के पहले दिन 26 मई को जबरदस्त कमाई की। सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स के जरिए फैंस ने सचिन की जिंदगी के अहम पलों को फिर से जिया ।
फिल्म में पूर्व भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी नजर आए। जेम्स अर्सकिन के निदेर्शन में बनी तेंदुलकर की जीवनी पर आधारित फिल्म के निमार्ता रवि भागचंदका हैं।
‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ ने पहले दिन 8.40 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा सिर्फ भारत का है, जिसमें हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू और इंग्लिश भाषा की कमाई शामिल है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी तरण आदर्श ने दी है।
एआर रहमान ने फिल्म में संगीत दिया है। फिल्म की पटकथा लेखक शिवकुमार अनंथ, जेम्स एरस्किन ने लिखी है। फिल्म अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल और मराठी भाषा में भी रिलीज हुई।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *