रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन मई में खत्‍म कर सकते है यूक्रेन के खिलाफ जंग

रूसी हमले का एक महीना गुजरने पर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यूक्रेन की सेना द्वारा दावा किया गया है कि रूस 9 मई तक युद्ध को बंद करना चाहता है। खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा कि यूक्रेन की सेना के कमांडर का दावा है कि रूसी सैनिकों को 9 मई तक युद्ध को बंद करने का आदेश दिया गया है। इस तिथि को इसलिए महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है क्‍योंकि इसी दिन रूस में नाजी जर्मनी पर जीत का जश्‍न मनाया जाता है।

रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन मई में खत्‍म कर सकते है यूक्रेन के खिलाफ जंग

इस बीच यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसके हजारों नागरिक जबरन रूस ले जाये जा रहे हैं। इस बारे में उनका कहना है कि इसमें से कुछ लोगों को बंधक बना कर यूक्रेन को युद्ध को बंद करने के लिए मजबूर करने की खातिर इस्तेमाल किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक़ 4 लाख लोगों को उनकी मर्जी के बिना ही रूस भेजा गया है जिसमें से 84 हजार बच्‍चे शामिल हैं। जबकि रूस इस बारे में दावा कर रहा है कि ये लोग रूस जाना चाहते थे। दूसरी ओर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन सहित उनके सहयोगी देशों ने रूस के खिलाफ और ज्‍यादा प्रतिबंधों की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *