रूसी सेना का यूक्रेन के तीसरे न्यूक्लियर प्लांट की तरफ कूच

यूक्रेन में रूसी सैनिक तीसरे परमाणु संयंत्र की ओर बढ़ रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यह जानकारी स्वयं अमेरिका के दी है। इससे पहले रूसी गोलाबारी से ज़ापोरिज़्ज़िया संयंत्र में आग लग गई थी।

रूसी सेना का यूक्रेन के तीसरे न्यूक्लियर प्लांट की तरफ कूच

अमेरिकी सीनेटरों के साथ बात करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने जानकारी दी कि रूसी सेना ने अब दो यूक्रेनी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को जब्त कर लिया है और अब तीसरे की तरफ बढ़ रही है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि तीसरा संयंत्र वर्तमान में खतरे में है।

जिस न्यूक्लियर प्लांट का जेलेंस्की ने ज़िक्र किया है वह युज़्नौक्रेनस्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। यह उत्तर में 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं, रूस के नियंत्रण में यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी है। दूसरा चेरनोबिल भी अब रूसी कब्जे में है। हालांकि यह फिलहाल सक्रिय नहीं है, लेकिन अभी भी कर्मचारी वहां मौजूद हैं।

ज़ेलेंस्की ने अपने एक ट्वीट में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से उन्होंने फोन पर बात की। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच रूसी आक्रमण से सुरक्षा, यूक्रेन के लिए वित्तीय सहायता और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने पर बात हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *