Russian Ambassador राजदूत आंद्रेई कालरेव की तुर्की में गोली मारकर हत्या

इस्तांबुल। तुर्की की राजधानी अंकारा में रूस के राजदूत आंद्रेई कालरेव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने इसे ‘आतंकवादी कृत्य’ बताया है। हमले से पहले कारलोव अंकारा में एक कला प्रदर्शनी देखने गए थे। इस हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। माना जा रहा है सीरिया में रूस की भूमिका के विरोध में इस घटना को अंजाम दिया गया है। Russian Ambassador

Russian Ambassador

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, अंकारा में आज एक हमले में रूसी राजदूत आंद्रेई कालरेव घायल हो गए जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह एक आतंकवादी कृत्य है। उन्होंने कहा, ‘हत्यारों को दण्डित किया जाएगा। आतंकवाद की जीत नहीं हो सकती।

अंकारा के मेयर ने बंदूकधारी की पहचान तुर्की के पुलिसकर्मी के रूप में की है। हमलावर ने अंकारा कला प्रदर्शनी के दौरान राजदूत पर हमला किया। वह चिल्ला रहा था, ‘अल्लेपो’ और ‘बदला’। रूस ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को सूचित किया गया है।

इस घटना से कुछ दिनों पहले तुर्की ने सीरिया में रूस की भूमिका का विरोध किया था। हालांकि रूस और तुर्की फिलहाल तहस नहस हुए अल्लेपो शहर से नागरिकों को निकालने का काम मिलकर कर रहे हैं।

www.naqeebnews.com

# Russian Ambassador

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *