जापानी जहाज को मुक्त करने के लिए रूस ने लिया 83 हजार डॉलर का जुर्माना

टोक्यो 11 जून : रूस ने 83 हजार डॉलर का जुर्माना लगाने के बाद जापान के मछली पकड़ने वाले जहाज ईहो मारू और उसके चालक दल के सभी 14 सदस्यों को मुक्त कर वाक्कनई बंदरगाह वापस भेज दिया है। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है।

जापानी जहाज को मुक्त करने के लिए रूस ने लिया 83 हजार डॉलर का जुर्माना

रिपोर्ट के अनुसार मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को ओखोत्स्क सागर में रूस के आर्थिक जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 28 मई को हिरासत में लिया गया था। जापान ने अपने मछुआरों को तुरंत रिहा करने की मांग की थी जबकि रूस ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध मछली पकड़ने को लेकर विरोध जताया था।

क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार मछली पकड़ने वाले जहाज को 83 हजार डॉलर के जुर्माने के भुगतान के बाद शुक्रवार को छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *