मथुरा एक्सप्रेस वे पर टकराईं गाड़ियां, बाल-बाल बचे मोहन भागवत

मथुरा: मथुरा के सुरीर में यमुना एक्सप्रेस वे पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की दो गाड़ियां अचानक आपस में टकरा गईं। हादसे की वजह टायर का फटना बताया जा रहा है।

हालांकि इस हादसे में संघ प्रमुख मोहन भागवत बाल-बाल बच गए। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

साथ ही किसी अन्य के घायल होने की भी सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत वहां पहुंची, लेकिन उससे पहले वहां मौजूद आस-पास के लोगों ने भी काफी मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *