पूरे देश में पांच सौ, हजार के नोट जमा कराने के लिए बैंकों में लगीं लंबी कतारें

नयी दिल्ली। पांच सौ और एक हजार रुपये के बंद नोटों को जमा करवाने के लिए बैंकों के आज खुलने से पहले ही लंबी-लंबी कतारें लग गयी। केंद्र सरकार ने आठ नवंबर की मध्य रात्रि से पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला किया था और इन नोटों को बदलवाने के लिए कई प्रकार के कदमों की घोषणा की थी जिससे लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। rs 500

सरकार एक हजार रुपये का नोट फिलहाल पूरी तरह बंद कर रही है जबकि पांच सौ का नया नोट प्रचलन में आयेगा और दो हजार रुपये का नोट भी पहली बार शुरू किया जा रहा है।

सरकार ने रोजाना चार हजार रुपये तक बैंकों में पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट जमा कराने की सुविधा दी है। यह सुविधा 30 दिसंबर तक जारी रहेगी। इसके लिए लोगों को अपनी पहचान के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र अथवा कोई और सरकारी साक्ष्य प्रमाण के रूप में देना होगा।

यमुना पार के प्रीत विहार, स्वास्थ्य विहार और अन्य स्थानों पर अन्य बैंकों की तुलना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं पर अधिक लंबी लाइनें देखी गयी। डाकघरों पर भी लोग खुलने से घंटों पहले जमा हो गये। नोटों को बंद करने की घोषणा के बाद नौ नवंबर को बैंक बंद रखे गये थे। लोगों की सुविधा के लिए 12 और 13 नवंबर शनिवार और रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे।

www.naqeebnews.com

# rs 500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *