आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड सूची में बनाई जगह

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनीसाउथ की फिल्म ‘आरआरआर’ ने विदेश में खूब नाम धमाल मचाया है। हाल ही में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन ने साल 2022 के मिडसीजन अवॉर्ड्स की नामांकन सूची की घोषणा की। जिसके मुताबिक़ इस लिस्ट में कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों के बीच भारत की ‘आरआरआर’ ने जगह बनाई है। इसकी जानकारी ‘आरआरआर’ की टीम ने अपने ट्वीटर हैंडल से दी है।

आरआरआर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड सूची में बनाई जगह

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ‘आरआरआर’ फिल्म की टीम ने फैंस को यह खुशखबरी दी है। ट्विटर हैंडल पर हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा गया है- ‘आरआरआर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के नामांकित देखकर खुशी हुई।’

हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन मुख्य रूप से कैलिफोर्निया स्थित क्रिटिक्स का एसोसिएशन है। इसके अंतर्गत मिडसीजन अवार्ड्स 2022 की पहली छमाही में बनाई गई सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की लिस्ट में इस फिम ने अपनी जगह बनाई है। अवॉर्ड फिल्म को अमेरिकी क्रिटिक्स की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के आधार पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *