चांद पर रोवर प्रज्ञान ने की सैर, इसरो ने कहा- मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून

40 दिनों से जारी यात्रा और 3.84 लाख किमी की दूरी तय करने वाला चंद्रयान-3 का लैंडर आखिरकार चांद की धरती पर उतर गया और इतिहास में भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।

चांद पर रोवर प्रज्ञान ने की सैर, इसरो ने कहा- मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून

योजना के अनुसार बुधवार शाम को चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव की धरती पर पैर जमाने में कामयाबी पाई तो सारा देश जैसे उत्सव में डूब गया। सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेशों का सिलसिला जारी रहा। दुनियाभर से भी बधाई का तांता लगा रहा।

इसरो से मिली जानकरी के मुताबिक़ चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम से निकलकर रोवर प्रज्ञान ने चांद की सैर की।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसरो ने जानकारी दी- “मेड इन इंडिया, मेड फॉर मून। CH-3 रोवर लैंडर से नीचे उतरा भारत ने की चांद पर सैर!”

चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकलने की पहली तस्वीर भी प्राप्त हो गई है।

इस अवसर पर नासा के पूर्व अधिकारी माइक गोल्ड ने कहा- “इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई। यह न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक कामयाबी है, क्योंकि हम चांद के विकास के इस नए युग में दाखिल हो रहे हैं और भारत इसका नेतृत्व कर रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *