जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर परिवार से लूटपाट , हत्या , 4 महिलाओं से गैंगरेप

zewar gangrapeग्रेटर नोएडा, जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर परिवार से लूटपाट. ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना इलाके के साबौता गांव के पास बुधवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की. इसका विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर जाने वाले रोड से एक परिवार कार से जा रहा था. कार में 4 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे सवार थे. रास्ते में बदमाशों ने उनका पीछा किया और कार की टायर में गोली मारकर रोक दिया. इसके बाद लोगों को बाहर निकालकर लूटपाट शुरू कर दिया. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के बाद गैंगरेप किया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले एक शख्स का रिश्तेदार बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था. उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग बुधवार की रात करीब दो बजे कार में सवार होकर रिश्तेदार को देखने के लिए बुलंदशहर के लिए निकले. साबौता गांव के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार के टायर में गोली मार दी.
एसएसपी ने बताया कि जैसे ही गाड़ी रुकी, बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया. बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी. परिवार ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने परिवार के मुखिया को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. लुटेरों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.
बदमाशों ने 44 हजार रुपये नकद और महिलाओं के जेवरात लूट लिए. पीड़ित महिलाओं का कहना है कि बदमाशों ने उनके साथ हथियारों के बल पर गैंगरेप किया. पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना के चलते लोगों में भारी गुस्सा है. लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *