अखिलेश-राहुल का मेगा रोड शो, लोग बोले- यूपी को ये साथ पसंद है

लखनऊ : कांग्रेस से गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी ने आगामी यूपी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आगामी दिनों में चुनावी रैलियां करने का अपना कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। Road show

Road show

आज लखनऊ में अखिलेश और राहुल का मेगा रोड शो शुरू हुआ, रोड शो में उमड़ा जन सैलाब ये बता रहा है के “यूपी को ये साथ पसंद है”।

29 जनवरी (रविवार) को ‘यूपी को यह साथ पसंद है’ स्लोगन के साथ अखिलेश यादव और राहुल गांधी लखनऊ में मेगा रोड शो कर रहे हैं।

बता दें, कि कांग्रेस 105 और सपा 298 सीट पर चुनाव लड़ रही है। अखिलेश और राहुल लखनऊ में 29 जनवरी को यूपी को यह साथ पसंद है नारे के साथ रोड शो कर रहे हैं।

यह रोड शो जी पी ओ पार्क के पास गांधी प्रतिमा स्थल से शुरू हुआ और हजरतगंज से होते हुए मेफेयर चौराहे से घूमकर लालबाग में नावेल्टी चौराहे तक पहुंचेगा।

वहां से दोनों नेताओं की यात्रा कैसरबाग, (नजीराबाद होते हुए) अमीनाबाद, से होकर पुराने लखनऊ पहुंचेगी। अखिलेश और राहुल गांधी पुराने लखनऊ में नक्खा़स, चौक होते हुए घंटाघर पहुंचेंगे। जहां रोड़ शो का समापन होगा।

www.naqeebnews.com

# Road show

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *