रालोद उम्मीदवार गिरफ्तार, वोट के लिए भाई की हत्या करवाने का आरोप

हाथरस : उत्तर प्रदेश हाथरस जिले में बुधवार (8 फरवरी) को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक की मौत हो गयी। Rld

Rld

वहीं, बुलन्दशहर के खुर्जा में चुनावी सहानुभूति के लिये भाई समेत दो लोगों की हत्या करवाने के आरोप में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हाथरस से पुलिस सूत्रों के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मानिकपुर कस्बे में सादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी देवेन्द्र अग्रवाल के समर्थक गाड़ियों से जा रहे थे।

उनके पीछे बसपा उम्मीदवार रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिरागवीर उपाध्याय अपने समर्थकों के साथ निकल रहे थे। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और झड़प हो गयी।

इसी दौरान भीड़ में से किसी ने गोली चला दी जो बसपा कार्यकर्ता पुष्पेंद्र (30 साल) के पेट में लगी। उसे आगरा के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गयी।

संघर्ष में सपा के तीन कार्यकर्ताओं को भी चोटें आयी हैं। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है और मामले की छानबीन चल रही है। तनाव को देखते हुए इलाके में बडी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिये गये हैं।

उधर, बुलन्दशहर की खुर्जा सीट से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रत्याशी को अपने ही छोटे भाई और उसके साथी की हत्या के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

www.naqeebnews.com

# Rld

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *