रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया ने ब्याज दरों को बरकरार रखा

भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं कर रहा है। रेपो रेट के अलावा आरबीआई ने ईएमआई को लेकर बड़ा ऐलान किया है। रिजर्व बैंक ने ईएमआई पर और राहत न देते का फैसला किया है साथ ही ब्याज दरों को यथावत रखने की बात भी कही है।

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया ने ब्याज दरों को बरकरार रखा

आरबीआई के इस एलान के मुताबिक़ रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ब्याज दरों में कोई बदलाव न किये जाने के साथ रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रहेगा।

– आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
– रेपो रेट 6.50% पर यथावत।
– MPC के सभी सदस्य दरें स्थिर रखने के पक्ष में थे।

आपको बता दें कि रिज़र्व बैंक ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में 8 जून को MPC के फैसलों का ऐलान किये जाने की बात कही थी। गौरतलब है कि पिछली मीटिंग में रेपो रेट को 6.50% पर अपरिवर्तित रखा गया था।

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया की 6 सदस्यों की टीम मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने ये फैसला लिया है। इसकी जानकारी गवर्नर शक्तिकांत दास ने दी कि रेपो रेट को ना ही बढ़ाया गया है और ना ही घटाया गया है।


आमौतर पर माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपनी मुख्य दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। लेकिन बाजार की नजर आज रिज़र्व बैंक द्वारा ग्रोथ और महंगाई पर दिए जाने वाले गाइडेंस पर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *