मनमोहन वैद्य के आरक्षण पर बयान से भड़के लालू, केजरीवाल

जयपुर : यूपी चुनाव से ठीक पहले आरएसएस के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने बड़ा बयान दिया है जिसे लेकर एक बार फिर चुनावी अखाड़े में विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हो सकते हैं।  Reservation

Reservation

मनमोहन वैद्य ने आरक्षण को खत्म करने की वकालत की है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में मनमोहन वैद्य ने आरक्षण खत्म करने की बात कही।

संघ विचारक का कहना है कि आरक्षण से अलगाववाद बढ़ता है।उन्होंने कहा कि एक वक्त के बाद आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए।

वैद्य की मानें तो सबको सामान अधिकार और सामान शिक्षा मिलनी चाहिए, इसलिए एक वक्त के बाद आरक्षण को खत्म कर देना चाहिए ।

इसके लिए बकायदा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अंबेडकर भी हमेशा के लिए आरक्षण के पक्ष में नहीं थे।

बीजेपी के लिए वैद्य का ये बयान बड़ी मुसीबत बन सकता है, खासकर यूपी चुनावी में विपक्षी दल इसे मुद्दा बना सकते हैं।

मनमोहन वैद्य बयान को लेकर आरएसएस पर आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव भड़क उठे, उन्होंने कहा कि आरक्षण आरएसएस की खैरात नहीं है, ये संविधान से मिला हक है।  बिहार की तरह यूपी में भी बीजेपी में धुलाई होगी।

www.naqeebnews.com

# Reservation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *