देश मना रहा 68वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति ने ली सलामी, शुरू हुई परेड

नई दिल्ली : देश गुरुवार को 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में राजपथ पर सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। Republic day

Republic day

ऐतिहासिक राजपथ पर विशेष इंतजाम किये गए हैं जहां राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देश की प्रदर्शित होने वाली सैन्य ताकत देखेंगे।

सुबह 10 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के झंडा फहराने के बाद परेड शुरू हो जाएगी जो 11:30 बजे तक चलेगी, हालांकि कार्यक्रम की शुरुआत 9 बजे के बाद ही हो जाएगी।

अबुधाबी के राजकुमार मोहम्मद बिन जायेद को गुरुवार को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया है। इसके अलावा पहली बार परेड में संयुक्त अरब अमीरात के 144 जवानों का दस्ता भी सेना के जवानों के साथ परेड में नजर आएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के जरिए देशवासियों को गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने भी जनता को संबोधित किया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों सहित चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जगह जगह बैरिकेट लगाकर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भारत के गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर बुधवार को तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।

बुर्ज खलीफा दो दिनों तक तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई देगा। अबुधाबी के राजकुमार मोहम्मद बिन जायेद को मुख्य अतिथि बनाए जाने के बाद बुर्ज खलीफा का यह नया रूप सामने आया है।

www.naqeebnews.com

# Republic day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *