सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में क़ैद कर दिया

उत्तर भारत के कुछ शहरों में भारी बारिश और पहाड़ों पर गिरने वाली बर्फ ने मौसम को भी बर्फीला और ठिठुरन भरा बना दिया है। ठंड की वजह से लोग अपने घरों में क़ैद हैं।

सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में क़ैद कर दिया

मौसम विभाग के मुताबिक़, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी साथ ही कोहरा भी छाया रहेगा। नए साल की पूर्व संध्या पर भी कोहरे वाले मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

लखनऊ में सोमवार 12 बजे दोपहर का औसत तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जाने का अनुमान है। यहाँ आद्रता 53 प्रतिशत जबकि एक्यूआई 110 दर्ज किया गया है।

कल से ही चलने वाली सर्द हवाओं ने जहाँ लोगों को गर्म कपड़ों के साथ घरों में क़ैद कर दिया है वही अनुमान है कि अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

लखनऊ में रविवार और सोमवार की सुबह वाहनों की रफ़्तार थमी होने के साथ कई स्थानों पर धुंध और कोहरे के कारण सुबह में गाड़ियों की हेडलाइट्स जलानी पड़ी।

हालांकि बारिश और तेज हवा चलने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई इलाक़ों में हवा में प्रदूषण का स्तर पहले से सुधरा है। इसके बावजूद मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 4 जनवरी 2025 तक हल्की से लेकर छिटपुट वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

उत्तर भारत के लिए विभाग का कहना है कि यहाँ अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और राजस्थान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इस बीच मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *