रेनो क्विड के पावरफुल मॉडल की 10000 रूपए में बुकिंग शुरू

नई दिल्ली फ्रेंच कार निर्माता रेनो ने हाल ही में डिस्पले की गई 1000 सीसी इंजन वाली क्विड की बुकिंग शुरू कर दी है। पावरफुल इंजन वाली क्विड को 23 अगस्त को लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी की ओर से फिलहाल मुंबई में इसके लिए बुकिंग शुरू की गई हैं। रेनो क्विड 1000सीसी के लिए बुकिंग राशि 10000 रूपए रखी गई है। माना जा रहा है कि इस कार वेटिंग पीरियड 3 महीने तक हो सकता है।

phpThumb_generated_thumbnail (1)

नई पावरफुल रेनो क्विड की कीमत

खबर है कि 1000 सीसी इंजन वाली रेनो क्विड को फीचर्स के अनुसार कई वेरियंट्स में उतारा जाएगा। माना जा रहा है कि इसके बेस वेरिएंट की कीमत 4 लाख रूपए (ऑन रोड) और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 5 लाख रूपए होगी। यदि मौजूदा क्विड के टॉप एंड वेरिएंट की बात की जाए तो इसकी कीमत 4।5 लाख रूपए (ऑन रोड) है। इस तरह से नई क्विड मौजूदा मॉडल से लगभग 50000 रूपए तक महंगी होगी।

इस कार से है सीधी टक्कर

पावरफुल क्विड में 1000 सीसी इंजन मिलेगा दिया जा रहा है। हालांकि इसका पावर और टॉर्क कितना होगा इसके बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा अन्य फीचर्स और स्फेशिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। खबर है कि पावरफुल इंजन के साथ नई क्विड में आटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है। फीचर्स और पावर के मामले में इसका मुकाबला मारूति ऑल्टो के10 से माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *