तुर्की में अंतिम व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाले जाने तक जारी रहेगा राहत कार्य- राष्ट्रपति

तुर्की और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की कुल संख्या 41 हजार से अधिक हो गई है।तुर्की के राष्ट्रपति के मुताबिक़ यहां राहत कार्य तब तक जारी रहेंगे जब तक कि अंतिम व्यक्ति को मलबे से बाहर नहीं निकाल लिया जाता।

तुर्की में अंतिम व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाले जाने तक जारी रहेगा राहत कार्य- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति एर्दोगन का कहना है कि राहत कार्य तब तक जारी रहेंगे जब तक कि अंतिम व्यक्ति को मलबे से बाहर नहीं निकाल लिया जाता।


तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन का कहना है कि तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या 35,418 तक पहुंच गई है, 2.2 मिलियन से अधिक लोगों ने तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों को छोड़ दिया है। उन्होंने अपने बयान में ये भी कहा कि राहत कार्य तब तक जारी रहेंगे जब तक कि अंतिम व्यक्ति को मलबे से बाहर नहीं निकाल लिया जाता।

यहाँ ज़िंदगी और मौत के बीच हर दिन चमत्कार देखने को मिल रहे हैं। तुर्की के अंताक्य शहर में 208 घंटे के बाद मलबे से एक 65 वर्षीय व्यक्ति और 15 वर्षीय एक लड़की को जीवित निकाला गया। बचाव अभियान के नौवें दिन नौ लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया है।

दूसरी ओर सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,800 से अधिक हो गई है। 06 फरवरी को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *