डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्रांड में रिलायंस की हिस्सेदारी होगी

नयी दिल्ली 16 अक्टूबर : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड समूह की कंपनी रिलायंस ब्रांड लिमिटेड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कंपनी एम एम स्टाइल्स प्राइवेट लिमिटेड में 40 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने का करार किया है।

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ब्रांड में रिलायंस की हिस्सेदारी होगी

रिलायंस ने आज यहां जारी बयान में कहा कि फैशन डिजाइनर की कंपनी में वह पहली बार निवेश करने जा रही है। अब तक एम एम स्टाइल्स पूरी तरह से मनीष मल्होत्रा के स्वामित्व में है। इस सौदे के बाद भी मनीष मल्होत्रा इस ब्रांड के प्रबंध एवं क्रियेटिव निदेशक बने रहेंगे।

उसने कहा कि 16 वर्ष पुरानी इस कंपनी में वह अल्पसंख्यक हिस्सेदारी ले रही है। वर्ष 2005 में शुरू की गयी इस कंपनी के देश में चार प्रमुख स्टोर है जो मुंबई दिल्ली और हैदराबाद में है। इस प्रीमियम ब्रांड के सोशल मीडिया पर 1.2 करोड़ से अधिक प्रशंसक है।
रिलायंस ने कहा कि इस सौदे के बाद मनीष मल्होत्रा के इस ब्रांड को वैश्विक बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *