’83’ चार जून को और ‘शेरशाह’ दो जुलाई को होगी रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी वाली फिल्म ‘शेरशाह’ 02 जुलाई को रिलीज होगी और उससे पहले रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘83’ इस वर्ष 04 जून को रिलीज होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम की पहली वर्ल्ड कप जीत पर बनी फिल्म ’83’ में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म में रणवीर कपिल देव के किरदार में नजर आयेंगे। रणवीर सिंह ने बताया है कि यह फिल्म चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ के निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

करण जौहर ने ‘शेरशाह’के दो नए पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “कैप्टन विक्रम बत्रा की अनकही कहानी बड़े पर्दे पर दिखाए जाने के लिए तैयार है। हम उनकी जर्नी को दिखाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने ट्वीट करके पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘4 जून 2021, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, आपको मिलते हैं सिनेमा हॉल में।

फिल्म ‘83’ पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *