डीआरडीओ में सैकड़ों पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने सेप्टम 11 भर्ती के लिए कल से आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। करीब 764 पदों के लिए टेक्नीशियन-ए, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए दसवीं पास, आईटीआई, ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते हैं।

डीआरडीओ में सैकड़ों पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट कल यानी 09 दिसंबर से खुल गई है और इसपर आवेदन लिए जा रहे हैं। योग्य उम्मीदवार यहाँ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन हेतु पात्रता और योग्यता।
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने मंगलवार को सेप्टम 11 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। इसमें सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट में कुल 764 पदों पर चयन किया जाएगा। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (STA-B) और टेक्नीशियन-A (Tech-A) दोनों पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

वैकेंसी डिटेल्स
भर्ती निकाय- डीआरडीओ सेप्टम 11
पद का नाम- टेक्नीशियन-ए, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी
पदों की संख्या-764
योग्यता- दसवीं पास, आईटीआई, ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा
आयु-18-28 ( आरक्षित वर्ग के लिए छूट)
सैलरी- पदानुसार

ऐसे करें अप्लाई
योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन भरने के लिए-
सबसे पहले डीआरडीओ की अधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती पर क्लिक करें।
नया पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन करें।
लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
एप्लीकेशन फीस भुगतान करें।
सबमिट के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *