उत्तर प्रदेश में झुलसने वाली गर्मी के साथ कई जिलों में रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत इस समय झुलसने वाली गर्मी और लू की चपेट में है। बढ़ता पारा हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बढ़ोत्तरी नेरातें भी सख्त गर्म बना दी हैं।

उत्तर प्रदेश में झुलसने वाली गर्मी के साथ कई जिलों में रेड अलर्ट

राजधानी लखनऊ और उसके आसपास का तापमान दोपहर 12 बजे तक 43 डिग्री पहुंच गया था। प्रदेश के सबसे गर्म राज्यों में आगरा और झांसी का तापमान 47 डिग्री के पार हो गया। इसके अभी और बढ़ने के संकेत मिले हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश में इन दिनों कुछ जिलों में इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड होने की बात कही जा रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में शुष्क मौसम के साथ 25-35 किमी की रफ्तार से गर्म हवा चलने के आसार हैं। ऐसे में लू के साथ तीव्र लू का असर कई इलाक़ों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने जिन इलाक़ों में रेड अलर्ट की चेतावनी दी है उनमें आगरा सहित गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमरीपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाक़े शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और समीप के इलाक़ों में आज दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

मौसम का सबसे ज़्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में रात भी गर्म होने के संकेत हैं।

आरेन्ज अलर्ट की चेतावनी वाले शहर में कानपुर देहात और कानपुर नगर के अलावा बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, औरैया और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

जबकि येलो अलर्ट की चेतावनी बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, मेरठ व आसपास के क्षेत्रों को लेकर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *