रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। शो अपने फिनाले से कुछ दिनों की दूरी पर है। बिग बॉस के घर से एक और मिड-वीक एविक्शन हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब शो को टॉप 5 प्रतिभागी मिल चुके हैं।

इस पड़ाव पर पहुँचने के साथ ‘बिग बॉस 19’ दिलचस्प मोड़ पर आ चुका है। शो के टॉप पांच प्रतिभागी भी फाइनल हो चुके हैं। शो में एक शॉकिंग मिड-वीक एविक्शन के साथ घर से एक और प्रतिभागी का पत्ता कट चुका है।
इस एविक्शन के लिए मंगलवार 10 बजे तक वोटिंग लाइन्स खुली हुई थीं। इसके बाद एविक्शन में किस प्रतिभागी का नाम सामने आया इस पर फैंस की पूरी नज़र रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालती चाहर का पत्ता अब कट चुका है।
बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट ‘फिल्म विंडो’ के मुताबिक, मालती चाहर को घर से बाहर किया गया है। याद दिला दें कि इस सप्ताह ‘बिग बॉस 19’ में प्रणित मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और मालती चाहर को नॉमिनेट किया गया था।
बताते चलें कि मिड-वीक एलिमिनेशन टास्क में गार्डन एरिया में प्रतिभागियों से अपनी फोटो एक फायर पिट में डालने को कहा गया। बिग बॉस ने बताया कि जिसकी फोटो डालने पर लाल बत्ती जलेगी, वह घर से बाहर होगा। मालती चाहर ने जैसे ही अपनी तस्वीर डाली, इसमें एक लाल बत्ती जल गई। इसके बाद उन्हें घर से बाहर कर दिया गया।
शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को है, जिसमें बिग बॉस 19 को इसका विनर मिल जाएगा। अब देखना ये है कि तान्या, फरहाना, गौरव, अमाल और प्रणित में से वो कौन सा कंटेस्टेंट होगा, जो इस सीजन का विजेता बनता है।















