RBI के आंकड़े के अनुसार 95.6 करोड़ डॉलर घटा देश का विदेशी पूंजी भंडार

नई दिल्ली : देश का विदेशी पूंजी भंडार 7 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 95.6 करोड़ डॉलर घटकर 368.99 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 23,765.2 अरब रुपये के बराबर है। Rbi

Rbi

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 95.1 करोड़ डॉलर घटकर 345.36 अरब डॉलर हो गया, जो 22,234.7 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 19,869.0 अरब रुपये रहा। इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 98 लाख डॉलर घटकर 143.38 करोड़ डॉलर रह गया, जो 95.8 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 31 लाख डॉलकर घटकर 144.34 करोड़ डॉलर दर्ज किया गया, जो 92.9 अरब रुपये के बराबर है।

www.naqeebnews.com

# Rbi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *