आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर यानी पॉलिसी रेट को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया। रेपो रेट वह ब्याज है जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैंकों को पैसा उधार देता है। रेपो रेट में बढ़ोतरी की घोषणा का असर आने वाले दिनों में महंगे लोन के रूप में सामने आ सकता है।

आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में इजाफे के बाद अब रेपो रेट 6.25% से बढ़ाकर 6.5% हो गया है। इस तरह से रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी होने से ईएमआई पर असर पढ़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मॉनेटिरी पॉलिसी के 6 में से 4 सदस्‍य रेपो रेट को बढ़ाने के पक्ष में थे। रेपो रेट में होने वाली इस बढ़ोतरी का प्रभाव लोन पर देखने को मिलेगा। इसके नतीजे में होम, कार और पर्सनल लोन की ईएमआई पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

इसे जाने के लिए इस तरह भी समझ सकते हैं कि जब बैंकों को रिजर्व बैंक से कर्ज ज्‍यादा ब्‍याज दर पर मिलता है, तो इससे रेपो रेट बढ़ता है। इसके नतीजे में आम आदमी के लिए होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन महंगा हो जाता है। इसके विपरीत रेपो रेट में कटौती होने पर दर काम होती है और आम जनता को राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *