रविंद्र जडेजा की कार ने स्कूटर में मारी ठोकर, लड़की अस्पताल में भर्ती

जामनगर : टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की कार की ठोकर से स्कूटर सवार एक लड़की घायल हो गई।  शनिवार को गुजरात के जामनगर में हुए इस हादसे के बाद जडेजा खुद उस लड़की को 108 एंबुलेंस से एक निजी में अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। Ravindra

Ravindra

बताया जा रह है कि रविंद्र जडेजा जामनगर में जॉगर्स पार्क इलाके के पार्क कॉलोनी सोसाइटी में रहते हैं।  शनिवार को पत्नी रीवाबा के साथ अपनी ऑडी कार में निकले थे।

घर के पास ही जडेजा की कार से एक स्कूटर सवार लड़की को ठोकर लग गई।

ठोकर लगने के बाद लड़की का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी।

हादसे के तुरंत बाद रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी कार से निकले और लड़की को पकड़कर सड़क के किनारे बिठाया।  इसके बाद उन्होंने 108 नंबर एंबुलेंस सेवा का कॉल कर बुलाया।

दोनों उस लड़की को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे।  डॉक्टरों ने बताया कि लड़की के पैर और हाथ में मामूली चोट आई है।  प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जडेजा की कार के पिछले हिस्से से लड़की के स्कूटर में ठोकर लगी।

मालूम हो कि हादसे में घायल लड़की का नाम प्रीति शर्मा है और वह जामनगर के विद्यासागर इन्फोटेक में पढ़ाई कर रही है।

रवींद्र जडेजा को उनके ससुर ने एक करोड़ रुपए की ऑडी क्यू-745 गिफ्ट की है।  शादी से पहले उनके ससुर हरदेव सिंह ने उन्हें ये बेशकीमती कार गिफ्ट की थी।

 लग्जरी कार गिफ्ट में मिलने के बाद जडेजा ने चुटकीले अंदाज में कहा था कि ऐसे ससुर सभी को मिलने चाहिए।  मैं इस कार से बहुत खुश हूं।  जडेजा अभी तक ए-फोर मॉडल की ऑडी चलाया करते थे और इससे अच्छे मॉडल की कार खरीदने की सोच रहे थे।  उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ जो मुझे यह गिफ्ट में ही मिल गई।

जडेजा की पत्नी रिवाबा ने दिल्ली में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।  शादी से पहले तक वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं।  रिवाबा के चाचा हरिसिंह सोलंकी कांग्रेस नेता हैं।

www.naqeebnews.com

# Ravindra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *