डी कंपनी का प्रमुख सदस्य रवि राज नेपाल में गिरफ़्तार

काठमांडू। नेपाल की राजधानी के पास अंतरराष्ट्रीय कुख्यात माफिया दाउद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले रविराज सिंह को नेपाल की केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सी आई बी )ने गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय अनुसंधान अपराध शाखा के अधिकारी एसपी लोहनी ने दी। रविराज नेपाल में जाली करंसी का धंधा करता था। ravi raj

ravi-raj-dawod

अपराध शाखा के एसपी लोहनी ने बताया कि गुप्त सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां रवि राज पर पैनी नजर रखी हुईं थी। वैज्ञानिक तरीके से जांच के क्रम में उसके घर के लैंड लाइन टेलीफोन और  मोबाइल फोन के ट्रेकिंग के दौरान खुलासा हुआ कि वह कॉल बाइपास कर देश विदेश में अपने लोंगो को बात कराता था। एस पी लोहनी ने बताया कि रवि को भारतीय जाली नोट के साथ काठमांडू त्रिभुवन एयरपोर्ट से पाकिस्तानी नागरिक के साथ पिछले महीनो गिरफ्तार किया गया था और एक साल जेल में रहने के बाद हाल में छूटा था। ravi raj

रवि राज करीब चार माह पूर्व ऑन लाइन बिजनेस करने का अनुबंध किसी गुरूंग के नाम से कराकर काठमांडू के रानी पोखरी में किराए के मकान से व्यापार करता था। नेपाल में रवि राज, रवि प्रधान, रवि आदि नामों से कारोबार करता है।

रवि के पास से संचार सेवा से जुड़े आधुनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। वह एक साथ 120 हॉट लाइन पर देश विदेश से जोड़ बात कराता था। उस पर अवैध रूप से कॉल बाइपास करने का आरोप है। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि वह डी कंपनी को अप्रत्यक्ष रूप से सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों की गोपनीय बात पहुँचाता था।

तीन वर्ष पूर्व पाकिस्तानी नागरिक शेख़ मोहम्मद और उसके नेपाली सहयोगी नुरूल्लाह को एयरपोर्ट के पास एक करोड़ भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया था। इन लोगों के निशानदेही पर रवि राज सिंह की खोज चल रही थी।

www.naqeebnews.com

#  ravi raj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *