बस्ती जिले मे 60 हजार वाहन स्वामियो के राशन कार्ड निरस्त होंगे

बस्ती 4 दिसम्बर : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के 60 हजार वाहन स्वामियो के राशन कार्डो का सत्यापन शासन से मिले निर्देशो के अनुसार कराया जायेगा तथा उनका नाम राशन कार्ड सूची से काट दिया जायेगा।


जिलापूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने शुक्रवार को ‘यूनीवार्ता’ से कहा कि जिले मे चार लाख 45 हजार राशन कार्ड धारक है। शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है कि जिन लाभार्थियो के पास चार पहिया वाहन है उनको अपात्र कर दिया जाये उनकी जगह पर पात्र लोगो का नाम जोड़ा जाये।


उन्होने कहा कि एआरटीओ ने 60 हजार चार पहिया वाहनो की सूची उपलब्ध करायी गयी है जिसका सत्यापन कराया जायेगा। सूची से मिलान करने के बाद अगर चार पहिया वाहन स्वामी राशन कार्ड धारक है तो तत्काल उसे निरस्त कर दिया जायेगा।


श्री मिश्रा ने एक सवाल का जबाब देते हुए कहा कि दो पहिया वाहन स्वामियो का नाम नही कटेगा वे पात्र की सूची मेे आते है। आयकर विभाग से भी सूची मांगी गयी है अगर कार्ड धारक करदाता है तो उसका भी नाम निरस्त कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *