रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 2023 में होगी रिलीज

मुंबई, 19 नवंबर : रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर समय एक फिल्म की तयारी में जुटे हैं। दोनों फिल्म निर्माता लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 2023 में होगी रिलीज

इससे पहले निर्माताओं ने घोषणा की थी कि रणबीर-श्रद्धा की यह फिल्म 2022 की होली में रिलीज होगी। ‘प्यार का पंचनामा’ फ्रेंचाइजी और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी बैक टू बैक सुपर हिट देने के बाद, लव वर्तमान में अपनी अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी को पूरा करने में व्यस्त हैं।

मेकर्स ने अभी इस प्रोजेक्ट की जानकारी को सीक्रेट रखा है। जानकारी के अनुसार फिल्म का दिल्ली शेड्यूल पूरा किया जा रहा है। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत, रणबीर और श्रद्धा अभिनीत अगली फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *