यूएई में रमजान 23 मार्च से शुरू होने की उम्मीद

एमिरेट्स एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ने यूएई में रमजान और ईद-उल-फितर की शुरुआत के बारे में भविष्यवाणी की है।

यूएई में रमजान 23 मार्च से शुरू होने की उम्मीद

एमिरेट्स एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी का कहना है कि 23 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात में रमजान शुरू होने की उम्मीद है और बार ईद अल-फितर का त्यौहार शुक्रवार 21 अप्रैल को होने की संभावना है।

अमीरात एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के मुताबिक, यूएई में रोजे की अवधि 13 घंटे 30 मिनट से 14 घंटे 13 मिनट तक होगी।

जानकारों के मुताबिक़ अनुमान है कि इस वर्ष रमजान के रोज़े संयुक्त अरब अमीरात में में 23 मार्च से शुरू होने के आसार हैं। इसी आधार पर भारतीय क्षेत्रों में इस माह की शुरुआत अधिकत उसके अगले दिन से होती है। ऐसा ज्योग्रॉफिकल नक़्शे के मुताबिक़ चाँद के उदय के साथ निर्धारित किया जाता है लेकिन सटीक तारीख की घोषणा 22 मार्च की रात को मून साइटिंग कमेटी द्वारा की जाने की उम्मीद है।

संयुक्त अरब अमीरात में रमजान का चांद देखने के लिए 21 मार्च की शाम को अधिकारियों की बैठक भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *