राम मंदिर को लेकर भाजपा नेताओं में ही घमासान 

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर राजनीतिक घमासन मच गया है। ram mandir
ram mandir
राजधानी में पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ दशहरे में अपने संबोधन की शुरूआत जय श्रीराम के उद्घोषों से करते हैं, उसके बाद सुब्रह्मण्यम स्वामी राम मंदिर को भाजपा का चुनावी मुद्दा बनाने का ऐलान करते हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अयोध्या दौरे पर कहा कि वह इस पवित्र शहर का दौरा कर खुद को सम्मानित महसूस करते हैं। शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर वास्तविकता में बदलने से ज्यादा समय दूर नहीं है।

उधर,भाजपा सांसद विनय कटियार ने मंगलवार को अयोध्या में प्रस्तावित रामायण म्यूजियम को लालीपॉप करार देते हुए कहा कि इससे कुछ नहीं होगा बल्कि राम मंदिर बनाने का प्रयास तेज होना चाहिए। इस बीच  एक टी.वी. चैनल से बातचीत के दौरान यू.पी. भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने साफ  कहा कि  देश की जनता चाहती है कि राम मंदिर जल्द से जल्द बने, राम मंदिर जरूर बनेगा।

# ram mandir

नक़ीब न्यूज़ रेडियो सुनने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *