राजनाथ बोले पाक भेज रहा है ड्रग्स, मै खाट खड़ीकर दूंगा

अबोहर/चंडीगढ़. पंजाब में एक चुनावी रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने पाकिस्तान पर पंजाब में ड्रग्स भेजने का आरोप लगाया। मंगलवार को आबोहर में उन्होंने कहा, “पाकिस्तान भारत में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है। Rajnath

Rajnath

ड्रग्स के सौदागरों की खाट खड़ी कर दी जाएगी।” राजनाथ ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेके जाने की घटना की भी निंदा की। पंजाब में ड्रग्स एक बड़ा मुद्दा है। काफी समय से पंजाब में इसे लेकर बहस होती रही है।

भाजपा-अकाली की संयुक्त रैली में राजनाथ सिंह ने कहा, “पाकिस्तान यहां पर (पंजाब में) कोशिश करता है ड्रग्स भेजने की, मैं गृह मंत्री के तौर पर यकीन दिलाता हूं कि जो (पाकिस्तान) इसे बढ़ावा देगा, उसकी मैं खाट खड़ी कर दूंगा।”

राजनाथ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पिछले साल सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “भारत दिखा चुका है कि वह उस पार (पीओके) जाकर भी हमला कर सकता है। हम केवल इस पार नहीं लड़ सकते।

जरूरत पड़ेगी तो उस पार भी लड़ सकते हैं। करके (सर्जिकल स्ट्राइक) दिखा दिया है हमने।” बादल पर जूता फेंके जाने की निंदा करते हुए कहा, “वोट नहीं देना है तो मत दीजिए, लेकिन क्या आप उन पर लाठी चलाएंगे, जूते फेंकेंगे।”

पंजाब में अकाली और भाजपा का गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहा है। 4 फरवरी को वोटिंग होनी है। इस बार चुनाव मैदान में अकाली-बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मजबूती से मैदान में है।

www.naqeebnews.com

# Rajnath

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *