आतंकवादी हैं मोदी और अमित शाह, सबक सिखाएगी जनता- राजेंद्र चौधरी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने रविवार (19 फरवरी) को पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह दोनों को आतंकवादी बताया। Rajendra

Rajendra

उन्होंने कहा कि यह दोनों यूपी में आतंक का माहौल पैदा कर रहे हैं। इस चुनाव में जनता इनको सबक जरूर सिखाएगी। मोदी और अमित शाह आतंक फैलाकर राजनीति कर रहे हैं।

राजेंद्र चौधरी के मुताबिक, इस चुनाव में आजकल काफी मनोरंजन हो रहा है, क्योंकि गुजरात के दो जादूगर काफी सक्रिय हो गए हैं और नाटकीय ढंग से अपनी बात बोल रहे हैं। यह दोनों कुछ भी कर लें, लेकिन होगा कुछ नहीं।

यह वही लोग हैं, जिनके मातृ संगठन ने आजादी के आंदोलन में रत्ती भर भी काम नहीं किया था। उन्हें लगता है कि यूपी की जनता को राजनीति समझ में नहीं आती है।

किस्से-कहानी गड़कर उन्हें आसानी से गुमराह किया जा सकता है। मर्यादाहीन राजनीति को यूपी की जनता अंदर आने की इजाजत नहीं दे सकती।

www.naqeebnews.com

# Rajendra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *