रेलवे परियोजनाओं के लिए 17 राज्यों की संयुक्त उपक्रम पर सहमति : रेलमंत्री

नई दिल्ली: रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 17 राज्यों के साथ एक संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमति बनी है और इससे रेलवे का काम और तेजी से होगा. Railway

Railway

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान प्रभु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोगात्मक संघवाद के आह्वान के मद्देनजर सभी राज्यों को पत्र लिखकर रेलवे की परियोजनाओं पर काम करने के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने का आग्रह किया गया था और 17 राज्यों ने इस पर सहमति जता दी है.

मंत्री ने बताया कि इनमें से आठ से दस राज्यों के साथ काम आगे भी बढ़ गया है. उन्होंने कहा, ‘‘इससे केवल लागत साझा नहीं होगी बल्कि स्वामित्व साझेदारी भी की जाएगी और केंद्र तथा राज्य की एक संयुक्त उपक्रम कंपनी बनाकर रेलवे की परियोजनाओं पर काम किया जाएगा.’’

प्रभु ने छेदी पासवान के प्रश्न के उत्तर में कहा कि अंत्योदय समेत नयी ट्रेनों में जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली शुरू की जाएगी जिसका डिस्पले ट्रेन में होगा.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा यात्री टिकट बुकिंग करते समय भी एक विकल्प चुन सकते हैं जिससे उनके निर्दिष्ट स्टेशन की सूचना उन्हें मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी जाएगी.

पासवान ने पूछा था कि क्या राजधानी ट्रेन की तरह अन्य ट्रेनों में भी स्टेशन आने की सूचना घोषणा करके दिया जाने का कोई प्रस्ताव है.

इस पर रेल मंत्री ने कहा कि रात्रि यात्रा वाली ट्रेनों में घोषणा करके सूचना देना व्यावहारिक नहीं है क्योंकि इससे यात्रियों को सोने में असुविधा हो सकती है.

www.naqeebnews.com

# Railway

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *