दक्षिण भारत में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है अपार समर्थन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को कर्नाटक के रायचूर के येरागेरा गांव से शुरू हुई। इस यात्रा को दक्षिण भारत में अपार समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा आंध्र प्रदेश से शुक्रवार शाम फिर कर्नाटक पहुंची और 23 अक्तूबर को तेलंगाना की सीमा में दाखिल होगी।

दक्षिण भारत में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है अपार समर्थन

आज यात्रा का 45 वां दिन है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई ये यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का कुल 3570 किलोमीटर का सफर करेगी। ये यात्री अब तक 1215 किलोमीटर का सफर पूरा कर चुके हैं। 2355 किमी की दूरी और तय करेगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंधप्रदेश का सफर कर चुकी है। आंध्रप्रदेश में तीन दिन का दौरा करने के बाद ये यात्रा शुक्रवार को फिर कर्नाटक पहुंची थी। रायचूर में पदयात्रियों ने रात्रि विश्राम किया था। यात्रा को आंध्रप्रदेश में बड़ा समर्थन मिला। इस बीच बड़ी संख्या में मजदूर व किसान राहुल गांधी से मिलने पहुंचे।

तेलंगाना से गुज़रकर यह यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार इस यात्रा का स्वागत और सहयोग करेंगे।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर करने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी। भारत जोड़ो यात्रा के पदयात्री कुल 3570 किलोमीटर का सफर करेंगे। अब तक इनका 1215 किलोमीटर का सफर पूरा हो चूका है। अभी इन यात्रियों की 2355 किमी की दूरी बाक़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *