राहुल बोले सरकार ने देशभर के किसानों को संकट में धकेल दिया

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के किसानों को ही इस संकट में धकेल दिया है।

श्री गांधी ने शनिवार को एक सम्बोधन में कहा – “बिहार का किसान एमएसपी- एपीएमसी के बिना बेहद मुसीबत में है और अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को इसी कुएँ में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है।”

राहुल गाँधी ने एमएसपी नहीं मिलने से परेशान बिहार के किसानों का एक वीडियो जारी किया है जिसमें कहा गया है कि औरंगाबाद के किसानों को धान का एमएसपी नहीं मिल रहा है और सरकार उनके संकट पर ध्यान नहीं दे रही है। इसमें बताया गया है कि किसानों की धान की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने श्री मोदी को किसान आंदोलन खत्म करने के लिए हठ छोड़ने की सलाह देते हुए कहा “राजहठ त्यागिये, राजधर्म मानिये। अन्नदाता की सुनें, काले क़ानूनों को निरस्त करें। वरना,इतिहास ने कभी अहंकार को माफ़ नही किया। किसान विरोधी मोदी सरकार।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *