मकर संक्रांति पर राहुल-प्रियंका की देशवासियों को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 14 जनवरी : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने मकर संक्रांति के मौके पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों और मजदूरों को न्याय मिलेगा।

श्री गांधी ने कहा – “ फसलों की कटाई का समय खुशी और उत्सव का अवसर होता है। सभी को मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की शुभकामनाएं। हक के लिए शक्तिशाली लोगों के खिलाफ लड़ रहे किसान, मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थना और शुभकामनाएं।”

श्रीमती वाड्रा ने आगे कहा- “ फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *