पीएम के भाषण विराम पर राहुल गाँधी का ट्वीट और विपक्ष का हैश टैग

पीएम नरेंद्र मोदी बीती शाम वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम को संबोधित कर रहे थे। इस बीच प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के निवेशकों से भारत को निवेश के लिए शानदार जगह बताते हुए यहाँ आने की अपील की थी। इस कार्यक्रम की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमे नरेंद्र मोदी के भाषण के बीच में रुक जाते हैं।

पीएम के भाषण विराम पर राहुल गाँधी का ट्वीट और विपक्ष का हैश टैग

पीएम नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हमला बोलते हुए ट्वीट किया है- ‘इतना झूठ Teleprompter भी नहीं झेल पाया।’

यही नहीं एक और ट्वीट में पोस्ट किया गया है – ‘हमें तो टेलीप्रॉम्प्टर ने लूटा, अपनों में कहां दम था।’ इसके साथ ही विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस ने हैशटैग टेलीप्रॉम्पटर पीएम का भी इस्तेमाल किया है। हालांकि भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों को गलत करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *