आखिरकार दिल्ली में दाखिल हुई राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। आज सुबह ये यात्रा बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई। इस बीच राहुल गांधी का काफिला इंडिया गेट से होकर गुजरेगा। यात्रा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

आखिरकार दिल्ली में दाखिल हुई राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों में अलग-अलग पड़ाव होंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं के अलावा कलाकार, खिलाड़ी सहित कई वरसगों और समुदाय के लोग शामिल होंगे। इस यात्रा में राहुल गांधी के संग तमिलनाडु से आए कार्यकर्ता भी शरीक हैं और इनका कहना है ये कश्मीर तक जाएंगे।

दिल्ली के ऑटो एसोसिएशन के लोग राहुल गांधी की इस यात्रा में सुबह से ही सम्मिलित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि राहुल गांधी से उनको उम्मीदें हैं और वो उनकी समस्याएं दूर करेंगे।

दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में इस यात्रा ने 50 मिनट का ब्रेक लिया है। यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं और इसके बाद सोनिया गांधी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राहुल के साथ शामिल होने वालों में प्रियंका गांधी की बेटी तथा रॉबर्ट वाड्रा भी इस यात्रा में शामिल हो गए हैं।

इस यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा भी शामिल हो चुके है। उनसे 2024 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर सवाल किया गया। जवाब में उनका कहना था कि यह तो 2024 ही तय करेगा, साथ राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने अपनी सहमति जताई।

दिल्ली के ऑटो एसोसिएशन के लोग राहुल गांधी की इस यात्रा में सुबह से ही सम्मिलित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि राहुल गांधी से उनको उम्मीदें हैं और वो उनकी समस्याएं दूर करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ राहुल गांधी की इस पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग भरी संख्या में उनका इंतजार करते नज़र आ रहे हैं। उनके सम्मान में राहुल गांधी लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *