हिमाचल प्रदेश में भाजपा और मोदी पर बरसे राहुल गांधी

धर्मशाला। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रैली के दौरान उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी देश के गरीबों के खिलाफ हैं। नोटबंदी हिंदुस्‍तान के गरीब, किसान, मिडिल क्‍लास के खिलाफ एक कदम है। राहुल ने कहा कि मोदी जी ने आपने एचपी की हैट उतार दी, नोटबंदी ने हॉर्टिकल्‍चर, एग्रीकल्‍चर और ट्यूरिज्‍म को जबरदस्‍त चोट पहुंचाई है। मध्‍यप्रदेश, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ में आपकी सरकार ने आदिवासियों की जमीन ले ली। मोदी जी ने आपने भारत को दो हिस्‍सो में बांट दिया है। एक तरफ एक प्रतिशत अमीर है और दूसरी ओर मिडिल क्‍लास, गरीब लोग हैं। rahul gandhi

rahul gandhi

राहुल गांधी ने कहा, ”नोट का कोई रंग नहीं होता। एक तरफ ईमानदार और दूसरी तरफ बेईमान लोग। अगर नोट बेईमान के हाथ गया तो वो जादू से काला हो जाता है। हिंदुस्‍तान में सिर्फ 6 प्रतिशत कालाधन कैश में है और 94 प्रतिशत रियल इस्‍टेट, सोने और विदेशी बैंकों में है। जो व्‍यक्ति काला धन जमा करता है वह केवल कैश में नहीं रखता है बल्कि रियल इस्‍टेट, ज्‍वैलरी में रखता है।” उन्‍होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, ”मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि आपने स्विस बैंक की दी हुई लिस्‍ट पार्लियामेंट में क्‍यूं नहीं रखी?”

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष ने दिल्‍ली भाजपा के लोगों को लड्डू बांटने के फैसले पर भी चुटकी ली। उन्‍होंने इस बारे में कहा कि गरीब लोग लाइन में लगे हुए थे और भाजपा ने उनको तीन रुपये का लड्डू खिलाया और विजय माल्‍या को 1200 करोड़ का लड्डू खिलाया। उन्‍होंंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि  मोदीजी आपने शिमला, धर्मशाला इन शहरों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी।

www.naqeebnews.com

# rahul gandhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *