असम के मुख्यमंत्री से बोले राहुल गाँधी- मुझे नहीं डरा सकते

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि पता नहीं कहां से हिमंत बिस्वा सरमा ने यह सोच लिया कि वो राहुल गांधी को डरा सकते हैं।

असम के मुख्यमंत्री से बोले राहुल गाँधी- मुझे नहीं डरा सकते

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इस समय राहुल गांधी के नेतृत्व में असम में है। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी सूबे के मुख्यमंत्री पर लगातार हमलावर हैं।

असम के मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जितने केस लगाने हैं लगा दीजिए, मैं नहीं डरता…25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए।

साथ ही राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री भी बताया है। आगे उनका कहना है कि मुख्यमंत्री का नियंत्रण पूरी तरह से अमित शाह के हाथ में है, अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने पर उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा। राहुल ने असम के मुख्यमंत्री पर 24 घंटे डर और नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया साथ ही उन्होंने सीएम पर लोगों की जमीन चोरी करने का भी आरोप लगाया है।

राहुल गाँधी के इन बयानों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बाद में राहुल अपनी बात के लिए माफी मांगेंगे। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिमंत बिस्वा सरमा की लोकप्रियता से बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *