राहुल गांधी बोले – मोदी सरकार जिद छोड़ो और…

नयी दिल्ली 05 जनवरी : कृषि विरोधी तीनों कानूनों की वापसी के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार को अपनी जिद छोड़ने की बात कही है।आंदोलन कर रहे 60 से ज्यादा किसान अब तक दम तोड़ चुके हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि चंद पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की वजह से मोदी सरकार किसानों की मांग नहीं मानने की जिद पर अड़ गई है और आंदोलनकारी किसानों के साथ निरंतर अन्याय कर रही है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया- “मोदी सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैया और अड़ियल रुख के कारण अब तक 60 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। भारत सरकार उनके आंसू पोछने की बजाय उन पर आसू गैस से हमला कर रही है। यह निर्दयता सिर्फ अपने कुछ पूंजीपति मित्रों का कारोबार बढ़ाने के लिए की जा रही है। मोदी सरकार जिद छोड़ो और किसान विरोधी कानूनों को खत्म करो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *