राहुल गाँधी ने महिलाओं के हक़ में उठाया सुरक्षित आय, सुरक्षित भविष्य, स्थिरता और आत्मसम्मान का मुद्दा

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्षी नेता राहुल गांधी ने पार्टी की ‘नारी न्याय’ गारंटी का उल्लेख करते हुए 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं की भर्ती की बात कही। शुक्रवार को उन्होंने अपने बयान में कहा देश की हर महिला सशक्त होगी और सशक्त महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी।

राहुल गाँधी ने महिलाओं के हक़ में उठाया सुरक्षित आय, सुरक्षित भविष्य, स्थिरता और आत्मसम्मान का मुद्दा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से कहा- “कांग्रेस चाहती है – ‘आधी आबादी, पूरा हक़’, हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा।”

अपनी पोस्ट में राहुल गाँधी ने आधी आबादी की ओर से सवाल उठाते हुए कहा- “आज भी 3 में से सिर्फ एक महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस एक पद पर महिला क्यों है?”

इसी पोस्ट में आगे उनका सवाल था- “क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या उच्च माध्यमिक और उच्च शिक्षा तक महिलाओं की मौजूदगी 50 प्रतिशत नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों?”

इन मुद्दों के जवाब में कांग्रेसी नेता का कहना है- “कांग्रेस चाहती है – ‘आधी आबादी, पूरा हक़’, हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा।”

अपनी बात रखते हुए पूर्व कांग्रस अध्यक्ष का कहना है-“इसलिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं। हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं।”

आगे उन्होंने कहा कि सुरक्षित आय, सुरक्षित भविष्य, स्थिरता और आत्मसम्मान से भरी महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *