मिशन यूपी पर राहुल गांधी, रायबरेली अमेठी का दौर

रायबरेली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। राहुल दो सितंबर तक अमेठी में रहेंगे। इस दौरान वह मुंशीगंज गेस्ट हाउस में लोगों से मुलाकात करेंगे और जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित जाफरगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

rahul raibareliइसके अलावा राहुल कुछ गांवों का दौरा भी करेंगे। दो सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले अमेठी से सांसद राहुल यहां जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेंगे।

6 सितंबर से महायात्रा की शुरुआत
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छह सितंबर को राहुल पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिल्ली तक महायात्रा की शुरूआत करेंगे। इस दौरान वह 233 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे।  महीनेभर के दौरान राहुल उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में जाएंगे और लगभग 2,500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इससे पहले, इस महीने की शुरूआत में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सफल रोड शो कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *