राहुल गांधी ने तेलंगाना में जातीय जनगणना का किया वादा

तेलंगाना चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस की विजयभेरी यात्रा की शुरुआत की। गुरुवार को भूपालपल्ली जिले में उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओ को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने जातीय जनगणना को देश का सबसे बड़ा मुद्दा बताया।

राहुल गांधी ने तेलंगाना में जातीय जनगणना का किया वादा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि तेलंगाना में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी राज्य में जातीय जनगणना कराएगी। उन्होंने जातीय जनगणना को देश का सबसे बड़ा मुद्दा बताने के साथ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी तेलंगाना में दूसरे दिन प्रचार कर रहे हैं। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा जातिगत जनगणना एक एक्स-रे की तरह होगी जो यह निर्धारित करेगी कि देश में पिछड़े वर्गों की आबादी केवल पांच प्रतिशत है या नहीं। राहुल ने यहाँ की जनता के बीच ये सवाल भी उठाया कि भारत के बजट के सिर्फ पांच फीसदी हिस्से पर ओबीसी का कब्जा है और ऐसे में क्या देश में ओबीसी आबादी केवल पांच प्रतिशत है?

आगे राहुल गांधी कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक में पहले ही जाति आधारित जनगणना का आदेश दे चुकी है।

तेलंगाना में सत्ता में आने पर राहुल गाँधी गरीबों, किसानों और श्रमिकों की सरकार देगी। उनका कहना है कि वह सबसे पहले तेलंगाना का एक्स-रे करेंगे। एक्स-रे से यह भी पता चल जाएगा कि मुख्यमंत्री के परिवार ने तेलंगाना के लोगों का कितना पैसा लूटा है।

राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव को ‘राजा’ और ‘प्रजा’ के बीच की लड़ाई बताते हुए भविष्यवाणी की कि अगले महीने के चुनावों में बीआरएस हार जाएगी।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीआरएस, बीजेपी और एआईएमआईएम एक साथ हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीआरएस ने संसद में सभी मुद्दों पर भाजपा का समर्थन किया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा विपक्ष को मुकदमों से डराती है। आगे वह कहते हैं कि चूंकि मैं बीजेपी से लड़ता हूं, इसलिए उन्होंने मेरे खिलाफ 24 मामले दर्ज कराए। उन्होंने मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी और मेरा घर छीन लिया। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ एक वैचारिक लड़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *