इलाहाबाद के अपने पुश्तैनी घर में राहुल ने गुजारी रात

इलाहाबाद। विधानसभा चुनाव 2017 को ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी की देवरिया से दिल्ली की यात्रा गुरुवार को इलाहाबाद पहुंची। स्थानीय कार्यकर्ताओं में अपने नेता के स्वागत के लिए भारी हुजूम देखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत करके उन्हें ये बता दिया की यह आपका ही घर है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए राहुल ने इलाहाबाद में पार्टी की छवि बनाने की पुरजोर कोशिश की।इस रोड शो से इलाहाबाद में कांग्रेस ये भी जताना चाहती है कि इस बार वह मजबूती से मैदान में होगी। एक सितंबर से आज तक इलाहाबाद में कांग्रेस का ये तीसरा बड़ा कार्यक्रम है। शीला दीक्षित की अगुवाई में यूपी बेहाल यात्रा इलाहाबाद पहुंची। फिर राजबब्बर ने यहीं से कौशाम्बी की यात्रा की शुरुआत की और अब खुद राहुल गांधी शहर में रोड शो किया।

anand-bhawan

गांधी परिवार के लिए इलाहाबाद की यादें बहुत पुरानी हैं, इलाहाबाद का आनंद भवन चाचा नेहरु की विरासतो को स्वयं में समेटे हुए है। अपनी किसान यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उसी आनंद भवन में रात गुजारी। पुश्तैनी मकान में उनके खानदान की यादें जुड़ी है। राहुल गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सिर्फ ‘झूठ’ बोलते हैं और लोगों को ‘लड़ाते’ हैं. उन्होंने कहा ‘‘मोदी सिर्फ एक काम अच्छी तरह जानते हैं और वो है एक दूसरे को लड़ाना. हरियाणा में जाट और गैर जाट को लडा दिया उत्तर प्रदेश में लोगों को लडा दिया। जो कश्मीर कांग्रेस के शासनकाल में शांत था, वहां भी लोगों को लडा दिया।असम में लोगों को लड़ा दिया।राहुल के इस पूर्वांचल होते हुए दिल्ली दौरे से पार्टी को मजबूती तो जरुर मिलेगी और इस चुनावी दौर में जहां सपा परिवार अपने पारिवारिक कलह में उलझी है, राहुल इसका फायदा जरुर उठाना चाहेंगे। किसान यात्रा और खाट चौपाल कर किसानों को उनका हक दिलाने और केंद्र की सरकार को घेरने के प्रयास में जुटी कांग्रेस आज अपने महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। जिस पर पूरे देश की नजर है।

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *