रोड शो में राहुल बोले, हमने जिन्हें निकाला बीजेपी ने उनको टिकट दिया

हरिद्वार : उत्तराखंड में मतदान से तीन दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रुड़की से हरिद्वार तक 75 किलोमीटर का रोड शो रविवार को शुरू किया। Rahul gandhi

Rahul gandhi

इस रोड शो के दौरान राहुल 10 विधानसभा में जाकर लोगों से वोट मांगेगे।

राहुल ने एक बजे रुड़की के चुडि़याल से रोड शो शुरू किया और शाम करीब 4 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे जहां मुख्यमंत्री हरीश रावत उनका स्वागत करेंगे।

रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा प्रधानमंत्री प्यार से बात नहीं करते हैं और संसद में उन्होंने मनमोहन सिंह को जो कहा वह उचित नहीं है।

कांग्रेस के बागियों को भाजपा का टिकट देने पर पर भी साधा निशाना का कहा, कांग्रेस ने जिन्हें निकाल दिया बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया।

राहुल ने कहा कि मैने हरीश रावत को कहा था कि वह भ्रष्ट लोगों पर दवाब बनाए और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग भी मेरे रोड शो में आए हैं।

इस रोड शो के दौरान राहुल गंगा के भी दर्शन करेंगे। हरिद्वार शहर में रोड शो के बाद राहुल गांधी हर की पौड़ी से भी वोट की अपील करेंगे। रोड शो में शामिल होने के लिए 5 हजार से ज्यादा बाइकर्स और 150 से ज्यादा ढोल का इंतजाम किया गया है।

www.naqeebnews.com

# Rahul gandhi

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *