मोदी पर राहुल का तंज- हिन्दू,मुसलमान नही इंसान की औलाद इंसान बनेगा

अमेठी : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को यूपी के अमेठी में रैली कर रहे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस की भविष्य योजनाओं को बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने रोजगार का वादा पूरा नहीं किया। R.G.

R.G.

उन्होंने देश के सबसे अमीर 50 लोगों का भला किया है।

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी उनके बारे में गलत बातें करते हैं। कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो यूपी में फूड पार्क बनाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के श्मशान वाले बयान पर राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी मोदी जी जाते हैं नफरत फैलाते हैं। उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए कहा, “हिन्दू बनेगा ना मुसलमान बनेगा। इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा।

राहुल ने कहा कि सच्चाई यह है कि मोदी जी चुनाव हार गए हैं। मोदी जी जितनी चाहें नफरत फैला सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश उनकी बात नहीं सुनेगा।

www.naqeebnews.com

# R.G.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *