एआई सॉन्ग ‘आशा फॉरएवर’ के साथ रहमान ने सितारों की महफ़िल सजा दी

हिंदी सिनेमा में आठ दशकों तक अपनी आवाज का जलवा बिखेरने वालीं आशा भोसले की की 93वीं जयंती बीते दिन मनाई गई। इस अवसर पर एआई की मदद से बना रहमान का गाना ‘आशा फॉरएवर’ रिलीज किया गया। रहमान ने इस गाने को दिवंगत गायिका आशा भोसले को समर्पित किया है।

इस गाने की शुरुआत ब्लैक एंड व्हाइट थीम के साथ होती है। जिस समय कॉन्सर्ट के दौरान रहमान गाना गा रहे होते हैं कि अचानक आशा ताई की एंट्री होती है। उनकी इस आमद पर फैंस भी खुशी से झूम उठते है और फिर आशा भोसले अपनी परफॉर्मेंस देती हैं।

इस बीच उनके जीवन का सफर भी सिलसिलेवार सामने आता जाता है। इसमें बचपन से लेकर उनकी कामयाबी की ऊंचाइयों तक पहुंचने के संघर्ष की झलक देखि जा सकती है।

गाने में वह सुंदर पल भी शामिल किया गया है जब आशा भोसले और पंचम दा साथ में गायिकी करते हैं। आशा ताई आर्टिफिशियल से बने इस गाने में आरडी बर्मन की यादों को निहारती नज़र आती हैं।

इसके अलावा भी इस गाने में कई फिल्मी हस्तियों को जगह मिली है, जिनमें आलिया भट्ट, श्रेया घोषाल, करण जौहर के अलावा आमिर, शाहरुख और सलमान खान भी शामिल हैं।

उनके परिवार में अपनी दादी को बेहद प्यार करने वाली जनाई भोसले भी इस गाने में दादी के साथ हैं। आशा ताई के साथ जनाई को पोज देते देखा जा सकता है। इसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि रियल लाइफ में दादी-पोती के बीच बेहतरीन बॉन्डिंग रही होगी।

एआई से बने इस गाने में आशा भोसले और रहमान की परफॉर्मेंस के दौरान हुए दिवंगत एक्टर सुनील दत्त और नरगिस की भी एंट्री होती है। यहाँ संजय दत्त को अपने माता-पिता के साथ बैठे देखा जा सकता है।

क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाली आशा ताई से मुलाक़ात करने के लिए यहाँ सचिन तेंदुलकर की शिरकत दिखाई गई है। याद दिला दें कि इन दोनों के बीच बेहद आत्मीय रिश्ता रहा है। इस बीच सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ नजर आए हैं।

इनके अलावा सायरा बानो और उनके दिवंगत पति दिलीप कुमार भी इस गाने का हिस्सा बने हैं। गायिका श्रेया घोषाल और आशा ताई को साथ देखा जा सकता है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर की भी झलक यहाँ नजर आई है।

हिंदी सिनेमा में आठ दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वालीं इस गायिका का इसी वर्ष 12 अप्रैल निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *