भारत के लिए पहली बार मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीता रचेल गुप्ता ने

भारत की रचेल गुप्ता ने पहली बार मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज जीतने वाली रचेल गुप्ता भारत की पहली और एशिया की तीसरी सुंदरी बन गई हैं। पंजाब की रचेल ने ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता के फाइनल में फिलीपींस की सुंदरी को शिकस्त दी।

भारत के लिए पहली बार मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जीता रचेल गुप्ता ने

बैंकॉक में शुक्रवार को होने वाली इस प्रतियोगिता के फिनाले में भारत के पंजाब, जालंधर की रचेल ने मिस ग्रैंड इंटरननेशनल का खिताब जीतकर देश और अपने राज्य का नाम रोशन कर दिया है।

बताते चलें कि इससे पहले सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड का खिताब भूतपूर्व मॉडल और एक्ट्रेस जीनत अमान ने साल 1970 में अपने नाम किया था।


रचेल को इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं। रचेल गुप्ता इसके अलावा कई और अवार्ड भी जीत चुकी हैं।


5 फीट 10 इंच लंबी रेचल का जन्म 24 जनवरी 2004 को हुआ था। 18 साल की उम्र में रचेल गुप्ता को मई 2024 में राजस्थान के जयपुर में मिस ग्रैंड इंडिया 2024 चुना गया था। रचेल मिस सुपरटैलेंट सीजन 15 में भी सम्मिलित हुई थीं, जिसका आयोजन पेरिस में 28 सितंबर 2022 को हुआ था। यहाँ वह सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड का अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली रचेल गुप्ता इसके अलावा मिस टॉप मॉडल का सब टाइटल अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। रचेल रैंप वॉक में बेस्ट मॉडल, ब्यूटी विद पर्पज और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का अवार्ड भी जीत चुकी हैं। रचेल को इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *